Amethi UP:अमेठी में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज 15 नवंबर 2025 को “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” थीम पर ग्राम पंचायत कुंदनपुर, विकास खंड बाज़ारशुकुल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना से संबंधित पम्पलेट और फोल्डर वितरित कर विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके साथ ही प्रतिभागियों को घरेलू हिंसा अधिनियम-2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013, दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम-1956, तथा ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों

181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा)—के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर गुलाब चन्द्र और दिनेश कुमार, आउटरीच कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts