Balrampur Uttar Pradesh: पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर द्वारा मंगलवार 02 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं, बच्चियों और आम जनमानस में सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाने हेतु एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल कुमार, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर में आयोजित किया गया।

इस दौरान एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम ने विद्यालय के बच्चों को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, साइबर अपराध, बाल श्रम तथा यातायात नियमों से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाओं और सतर्कता उपायों के बारे में बच्चों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें—

👉 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

👉 1090 वूमेन पावर लाइन

👉 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन

👉 1930 साइबर हेल्पलाइन

👉 112 पुलिस आपातकालीन सेवा

👉 108 एंबुलेंस सेवा

👉 102 गर्भवती महिलाओं हेतु स्वास्थ्य सेवा

विशेष रूप से छात्रों को इन नंबरों का सही समय पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं—सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन—के लाभ और पात्रता के बारे में भी जानकारी दी गई। टीम ने थाने पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र की सुविधाओं से बच्चों को अवगत कराते हुए सुरक्षा एवं सहायता के सभी माध्यमों को समझाया।

यह कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Related posts