जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली ।की एमपी एमएलए कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई की जानकारी को गोपनीय बताते हुए कोर्ट के भीतर क्या कार्रवाई हुई इसे गुप्त रखा गया है। हम बता दें कि बंगलुरु के रहने वाले भाजपा से जुड़े एस विग्नेश शिशिर ने दो दिन पहले राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताते हुए उनकी लोकसभा की सदस्य्ता रद्द करने की अपील की थी।


उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के पर्याप्त सुबूत हैं कि राहुल गांधी ने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताते हुए विदेश में प्रपत्र भरे हैं। शिशिर के मुताबिक ऐसे व्यक्ति को जिसके पास ब्रिटिश की नागरिकता हो उसके सांसद बने रहने की वैधता को चैलेन्ज करते हुए ही रायबरेली की एमपी एमएलए कोर्ट में परिवाद डाला गया है। उन्होंने कहा कि इस पर कोर्ट सुनवाई कर रहा है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------

