Amethi UP : सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेटुआ ब्लॉक में सहायक चट विकास अधिकारी (सहकारिता) मुकेश कुमार सिंह ने शनिवार सुबह क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, मुकेश कुमार सिंह सबसे पहले साधन सहकारी समिति भीमी पश्चिम पहुंचे। समिति के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र द्वारा अब तक कुल 22 किसानों से 221.830 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

एडीओ को-ऑपरेटिव मुकेश कुमार सिंह ने सचिव को धान खरीद प्रक्रिया में और तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके।

इसके बाद, मुकेश कुमार सिंह ने साधन सहकारी समिति गैरिकपुर का भी निरीक्षण किया। यहां सचिव अनिल विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि कुल 27 किसानों से 155.760 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

गैरीकपुर में भी सचिव को खरीद तेज करने के निर्देश दिए गए। एडीओ को-ऑपरेटिव ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को टोकन व्यवस्था के जरिए बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले।

उन्होंने केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों के लिए बैठने आदि की उचित व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही, सचिवों को चेतावनी दी गई कि धान खरीद में किसी भी तरह की ढिलाई या किसानों को असुविधा होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts