Amethi UP : नाले के लिए खोदे गए गढ्ढे में गोवंश गिरकर हुआ घायल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लोगों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही करने का आरोप

अमेठी। ठेकेदार की लापरवाही से नए खुदे नाले के गढ्ढे में गिरकर गैवंश हुआ घायल, अमेठी के धम्मौर रोड पर नाले का निर्माण कार्य प्रारंभ है नाले की खुदाई जेसीबी मशीन के द्वारा कराई गई है।

आवश्यकता से अधिक नाले को खोद कर उसका निर्माण कार्य किया जा रहा है, ऐसे में ठेकेदारों की लापरवाही सामने आई है। जहां नाली को खुला छोड़कर ठेकेदार चले गए। जिसमें देर रात एक गाय गिर गई, जिसका पैर टूट गया है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को ठेकेदार की लापरवाही बताया है, और नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है की जितनी जरूरत हो उतना खुदाई करके बनाया जाए जिससे कि लोगों को भी असुविधा का सामना न करना पड़े। वही कुछ स्थानीय लोगों ने मानक के अनुरूप काम न होने का भी आरोप लगाया है।

Related posts