Sitapur UP: डीएम राजा गणपति आर. की कार्यशैली का असर, जनता सुनवाई में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़

त्वरित निस्तारण और संवेदनशील प्रशासन की उम्मीद में फरियादी मीटिंग हॉल के बाहर व अंदर तक डटे रहे।

शफीक अहमद 

धारा लक्ष्य समाचार

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की प्रभावशाली एवं त्वरित निस्तारण वाली कार्यशैली की चर्चा जिले भर में होने का असर सोमवार को आयोजित जनता सुनवाई में साफ तौर पर देखने को मिला। स्थिति यह रही कि मीटिंग हॉल के द्वार पर जितनी संख्या में फरियादी अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे, लगभग उतनी ही संख्या मीटिंग हॉल के अंदर मौजूद सीटों पर भी नजर आई।

जनता की इस भारी उपस्थिति के पीछे जिलाधिकारी महोदय द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान किए जाने की उम्मीद को मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि जनता की शिकायतों के निस्तारण हेतु कक्ष में दो उपजिलाधिकारी एवं एक अपर जिलाधिकारी पहले से मौजूद रहे, लेकिन इसके बावजूद फरियादी जिलाधिकारी महोदय के स्वयं उपस्थित होने की प्रतीक्षा में अपनी जगह छोड़ने को तैयार नहीं दिखे।

जनता सुनवाई के दौरान का यह दृश्य आमजन के बीच जिलाधिकारी महोदय के प्रति बढ़ते विश्वास और प्रशासनिक कार्यशैली की सकारात्मक छवि को दर्शाता है।

Related posts