धारा लक्ष्य समाचार पत्र
वाराणसी पूर्व मिस इंडिया एवं फिल्म अभिनेत्री पूजा चोपड़ा रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा की यह मेरा निजी दौरा है मैं किसी कार्यक्रम में शिरकत करने नहीं बल्कि बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आयी हूँ ॥ उन्होंने कहा की वाराणसी के साथ साथ पूरे देश का विकास प्रधानमंत्री मोदी जी नेतृत्व में हो रहा है उन्होंने कहा की मैं सौभाग्यशाली हूँ की आज बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
पत्रकारों के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा की मैं कमांडो फिल्म के साथ साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हूँ आगे मेरी फिल्म भारतीय जीवन बीमा निगम आने वाली है ॥
देर रात तक वह वाराणसी घूमी गंगा आरती देखी ,बनारसी साड़ी की खरीददारी की बनारस की मिठाई एवं चाट गोलगप्पे का आनंद उठाई गंगा क्रूज पर बैठ कर काशी की गंगा घाटों को देखी ॥

