राहुल गांधी की पहल पर बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी खाद्य सामग्री।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज/रायबरेली। नैय्या नाले के उफान से प्रभावित महाराजगंज क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांवों में राहत पहुंचाने का अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से भेजी गई खाद्य राहत किटों का वितरण कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों के चेहरों पर राहत की झलक दिखाई दी।

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने सुखलिया, गणेशखेड़ा, पूरे डेलू, गुरूबख्शगंज और बसकटा सहित कई बाढ़ प्रभावित गांवों में घर-घर पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न एवं आवश्यक सामग्री से युक्त राहत किट वितरित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

राहत वितरण कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रमेश शुक्ला, जिला सचिव पल्टू पासी, कृपाशंकर शर्मा, भरत मिश्रा, जसवंत चौधरी, हौशिला तिवारी, रामचंद्र, राजेश, रमाशंकर, राहुल गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा कि सांसद राहुल गांधी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में किसी भी जरूरतमंद परिवार को भोजन और आवश्यक वस्तुओं के अभाव का सामना नहीं करने दिया जाएगा। कांग्रेस संगठन की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय है और राहत कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts