आध्यात्मिक ऊर्जा का सोत है ब्रह्माकुमारीज साधना केंद्र राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र।
महापौर अशोक तिवारी के साथ अनेक विशिष्टजनों ने दी शुभकामनाएं।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र
वाराणसी। ब्रह्माकुमारीज़ का चितईपुर, गौतम नगर कालोनी स्थित सेवाकेंद्र का द्वितीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मानवता की आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा में निस्वार्थ रूप से समर्पित राजयोग साधना केंद्र के गौतम नगर कालोनी स्थित नीजी भवन का यह दूसरा पड़ाव अपने आप में अविस्मरणीय रहा।
एक दिव्य समारोह के बीच आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार, दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है की विश्व भर में फैले हुए ब्रह्माकुमारीज़ का उद्गम स्थल भारत और उसमें भी काशी ही है। ब्रह्माकुमारीज़ के साधना केंद्र में आने पर एक अलग आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।
एक नवीन आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है यह संस्था, यहाँ से हम सभी को लाभ लेना होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी ने संस्था के निस्वार्थ सेवाओं की सराहना करते हुए कहा की ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के बीच आकर एक अलग अपनत्व का आभास होता है।

हमें ब्रह्माकुमारी बहनों के त्याग, तपस्या और सेवाभाव से प्रेरणा लेनी होगी। हमारी शुभ-कामना है की आप के मानव उत्थान का यह कार्य सदा सफलता की ओर बढ़ती रहे।संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक राजयोगी ब्र.कु. दीपेन्द्र ने कहा की हमें अपने दिव्य कर्तव्यों से ही समाज और संसार परिवर्तन के निमित्त बनना होगा।
उन्होंने संस्था के भाई-बहनों को द्वितीय वार्षिकोत्सव की बधाई दी।संस्था की स्थानीय प्रभारी राजयोगिनी ब्र.कु. सरोज दीदी ने कहा की मानव के आसुरी संस्कारों को परिवर्तन कर इस धरती पर स्वर्णिम युग की पुनर्स्थापना का परमात्म कार्य आप और हम सभी के सहयोग से ही संपन्न होना है।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ भोजूबीर प्रभारी ब्र कु वंदना दीदी, संस्था के वरिष्ठ राजयोगी द्र कु पंकज भाई, गौतमनगर कालोनी के प्रबुद्धजन यथा विभाष पाठक, अमित कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, पी एन मिश्रा, एमके पांडे, आर पांडे, सभासद सुरेश पटेल, सभासद गोपाल ज, सभासद अतुल कुमार पांडे आदि ने भी अपनी शुभ-कामनाएं दी।
अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन के साथ आरम्भ हुए कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी एवं ब्रह्माकुमारी चन्दा दीदी के साथ वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्माकुमार ओ एन उपाध्याय ने अतिथियों को तिलक, पुष्प माला और अंगवस्त्रम पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विपिन भाई ने तो धन्यवाद ज्ञापन ब्र कु ओ एन उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम आयोजन में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारी मधु बहन, साधना बहन, प्रीति बहन, श्रेया बहन, सौरभ भाई, अभिनन्दन भाई, कपिल भाई, आशीष भाई, गंगाधर भाई, श्याम भाई, इरशाद भाई, महेंद्र भाई, रमेश भाई, अमित भाई, ज्योति बहन, नीमा बहन, नीलम बहन, कंचन बहन आदि का विशेष योगदान रहा।
