Amethi UP : अमेठी के चिकित्सक दंपत्ति चिकित्सा क्षेत्र में नाम कर रहे रोशन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जन्म लेकर प्रदेश और देश के विविध कोनों में सपत्नीक लोगों को आरोग्यता प्रदान करने वाले दंपत्ति युवा चिकित्सक ने अमेठी जनपद सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के लोगों ने चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्सकों की लोग सराहना कर रहे हैं।
अमेठी जिले के चाणक्यपुरी के स्थाई निवासी डॉ प्रवीण उपाध्याय वरिष्ठ न्यूरो सर्जन के रूप कार्य कर रहे हैं। डॉ उपाध्याय एमबीबीएस एम्स भुवनेश्वर, एम.एस. (JIPMER) जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च पांडिचेरी, एम. सीएच. (डॉ आरएमएल अस्पताल) एवीबीआईएमएस नई दिल्ली में कार्यरत है।

इनके साथ ही इनकी पत्नी डॉ शिल्पा उपाध्याय
एम बी बी एस. एम्स भुवनेश्वर एवं एम डी एम्स नई दिल्ली, एम.सीएच पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) चंडीगढ़ से डिग्री प्राप्त करते हुए नई दिल्ली के सेवन नेत्र चिकित्सालय में रेटिना और यूविया सर्जन (नेत्र सर्जन) के रूप में कार्यरत हैं। दंपत्ति की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के पूर्व प्राचार्य रमेश पांडेय, वर्तमान में श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज के प्राचार्य नवल किशोर सिंह के साथ तमाम लोगों ने खुशी जाहिर की है।

चिकित्सक डॉ प्रवीण उपाध्याय के पिता व्यवसाई त्रिभुवन नाथ उपाध्याय एवं माता सरोज बाला उपाध्याय ने पुत्र एवं बहु की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दोनों दंपत्ति द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं दी जा रही हैं।

बताया कि दंपत्ति द्वारा असहाय एवं निराश्रित लोगों की भी समय समय सहायता की जाती है। कोविड काल में भी चिकित्सक दंपत्ति द्वारा सराहनीय कार्य के चलते सम्मानित भी किया जा चुका है। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भी चिकित्सक दंपत्ति की सराहना की है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts