धारा लक्ष्य समाचार पत्र
वाराणसी दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “प्रबोध” का समापन आज दिनांक १८.१२.२०२५ को स्वतंत्रता भवन , बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता डॉ सीए कपिल गोयल ने आईटीएटी कार्यवाही के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की साथ ही आयकर बिभाग द्वारा जारी होने वाले बिभिन्न कारन बताओ नोटिसें कब जारी होती है और कई बार गलत नोटिस जारी होने पे एक पेशेवर के रूप में उनका जवाब देते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहियें | जिसके पश्चात पैनल डिस्कशन में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मर्चेंट बैंकर, सिडबी और यूनियन बैंक के अधिकारीयों द्वारा एमएसएमई इन्सेन्टिव्स और स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के बारे में चर्चा की गयी |
दिल्ली से आये हुए वक्ता सीए गौरव गुप्ता ने जीएसटी अपील न्यायाधिकरण, प्रभावी ड्राफ्टिंग और प्रतिनिधित्व के लिए कुछ प्रमुख बातें बताया जैसे किअनिवार्य इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग: GSTAT पोर्टल के माध्यम से अपील दायर करना अनिवार्य है, जिसमें मानकीकृत फॉर्म (GSTAT फॉर्म-01) का उपयोग करना होता है और प्रक्रियात्मक नियम: GSTAT (प्रक्रिया) नियम, 2025 के अनुसार, अपील दायर करने,
सुनवाई करने, और आदेश पारित करने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है, दस्तावेजीकरण: अपील के साथ आवश्यक दस्तावेज, जैसे कि मूल आदेश, अपील के आधार, और समर्थन दस्तावेज, जमा करने होते हैं।जिसके पश्चात भारत के प्रख्यात वक्ता सीए विनोद गुप्ता (V G SIR ) ने आयकर में आय जो आकलन से बच जाती है उसकी तलाशी और जब्ती के बारे में बताया कि इनकम एस्केपिंग असेसमेंट करने के लिए,
आयकर विभाग को यह साबित करना होता है कि आय छिपाई गई है या जिन पर कर नहीं दिया गया है इस प्रक्रिया में इनकम एस्केपिंग असेसमेंट के लिए, आयकर विभाग नोटिस जारी करता है और आयकरदाता को अपना पक्ष रखने का अवसर देता है।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य सदस्यों को बदलते कर कानूनों, तकनीक आधारित अनुपालन और वैश्विक अवसरों के लिए सक्षम बनाना था। इस कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ़ कॉमर्स (बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी) नॉलेज पार्टनर के रूप में सहभागी रहा |
दो दिवसीय कार्यक्रम में मंच संयोजक के रूप में सीए गांगेग़श्वर धर दुबे रहे और संचालन सीए दिव्या ग्वाल, सीए शिवांगी जायसवाल,सीए दिव्या गुलाटी,सीए चहक बहल, सीए पूनम अग्रवाल, सीए सोनिआ अग्रवाल, सीए जमुना शुक्ला, सीए करणदीप सिंह, सीए ऐश्वर्या खंडेलवाल, सीए मयूख दवे, सीए शिल्पम खन्ना एवं ख़ुशी कपूर ने किया |
कार्यक्रम के समापन समारोह में वाराणसी शाखा के अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण द्वारा बिभिन्न कांफ्रेंस समितियों के सदस्यों को सम्मानित किया गया एवं कांफ्रेंस में उनकी सहभागिता के लिए उनका धन्यवाद किया गया | इस कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ़ कॉमर्स (बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी) प्रोफेसर एच के सिंह तथा प्रोफेशर मिनाक्षी सिंह कि भी सहभागिता रही | उपर्युक्त कार्यक्रम में शाखा सचिव सीए विकास द्विवेदी, उपाध्यक्ष वैभव मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष रंजीत पांडे,
कार्यकारिणी सदस्य सीए नमन कपूर तथा वाराणसी शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए शिशिर बाजपेई, सीए अजय कुमार मिश्रा, सीए शिशिर उपाध्याय, सीए अमित गुप्ता, सीए अतुल सेठ, सीए अनुराग खन्ना, सीए अनिल राय, सीए राजन नगर, सीए अनिल श्रीवास्तव, सीए राकेश सिंह, सीए प्रकाश तोलानी, सीए संदीप सिंह, सीए अरुण सिंह, सीए मनीष जायसवाल, सीए प्रमोद आनंद,सीए निखिल सर्राफ,सीए शोभित बाजपेई, सीए जी डी गुप्ता,
सीए जयदीप जायसवाल, सीए तन्वी सिंह, सीए शैलेश सिंह, सीए हर्ष भूरा, सीए ऋषभ गुप्ता, सीए विशाल अशर, सीए रश्मि केशरवानी, सीए मयंक प्रताप, सीए रसाल, सीए सुमित सेठ, सीए दिव्य भारद्वाज, आदि सहित आस पास के शहरों और राज्यों से भी सीए सदस्य के साथ साथ इनकम टैक्स बार एसोसिएशन और सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों की सहभागिता रही
और प्रायोजक के तौर पे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सिडबी, यूको बैंक, जोहो कॉरपोरेशन, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, ए यू स्मॉल फाइनेंस बैंक रहे।

