भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि की जिला कार्यकारिणी का गठन एवं जिला अध्यक्ष पवन शर्मा का सम्मान समारोह Saharanpur NEWS

 

धारा लक्ष्य समाचार

सहारनपुर।

भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि की जिला कार्यकारिणी का गठन एवं जिला अध्यक्ष पवन शर्मा का सम्मान समारोह हुआ
नवीन कृषि मंडी वर्कर्स यूनियन के कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित की गई मीटिंग की अध्यक्षता डॉ राजेश गौतम राष्ट्रीय महासचिव ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष सरण दास प्रधान ने की इस अवसर पर राष्ट्र महासचिव डॉक्टर राजेश गौतम ने बताया कि संगठन को सभी साथी मिलकर बहुत मजबूती से खड़ा करने का कार्य करेंगे एवं किसान मजदूर के हितों में हमेशा संघर्ष करेगें किसानों का पिछले वर्ष का गन्ने का पेमेंट ब्याज सहित किया जाए तथा गन्ने का मूल्य ₹500 किया जाए किसान मजदूर की पेंशन ₹6000 की जाए इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मेरी तरफ से सभी कार्यकर्ता मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें तथा किसानों एवं जन समस्या का हर स्तर पर निराकरण करेंगे।
उन्होंने बताया कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।
तथा एम एसपी की सभी फसलों पर गारंटी लागू की जाए। किसान मजदूर का बिजली का बिल माफ किया जाए। बेहट विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बरसाती नदियों की पैचिंग टक्कर बनवाई जाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष युवा कंवरपाल प्रधान जिला महासचिव धर्मराज सैनी मंडल सचिव बलराज सैनी जिला सचिव चंद्रशेखर पालीवाल रविंद्र शर्मा मंडल संगठन सचिव राजू गौतम जिला उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष शरणदास वेद प्रकाश ब्लॉक अध्यक्ष शोभाराम प्रधान तहसील अध्यक्ष अल्तमस ब्लॉक उपाध्यक्ष मंडल सचिव राजेश गौतम आदि गण मान्य लोग उपस्थित रहे

Related posts