धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलायें जा रहें प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत ज़िलाधिकारी बाराबंकी के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देशन में आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को ग्राम बेला टिकुरी, मंझौती, अशरफपुर थाना असंद्रा बाराबंकी में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 लक्ष्मीचंद्र पाल और चौकी दिलावलपुर थाना असंद्रा की संयुक्त टीम द्वारा दविश दी गई।
दविश दौरान 14 स्थानों पर छापें मारते हुए लगभग 35 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया, 02 अभियोग पंजीकृत कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया व मौके पर 350 केजी लहन नष्ट किया गया। साथ ही देशी शराब दुकान दिलावलपुर व कंपोजिट दुकान दिलावलपुर का औचक निरीक्षण भी किया गया।
दविश के दौरान उक्त ग्राम के ग्राम वासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामो के बारे में जागरूक किया गया एवं आस पास अवैध शराब के निर्माण बिक्री, परिवहन के गतिविधियों की संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की अपील की गयी।

