Barabanki Uttar Pradesh: विधायक ने सीएम से मुलाकात कर पांच पुलों की स्वीकृति पर जताया आभार

जनता के लिए हमारी सरकार और हम हर वक्त कंधों से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे,,,, दिनेश रावत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

कोठी, बाराबंकी :हैदरगढ़ के विकास पुरुष कहे जाने वाले यशस्वी विधायक दिनेश रावत ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने आदि गंगा मां गोमती नदी पर क्षेत्र में पांच पुलों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में अन्य विकास परियोजनाओं की मांग भी रखी।

जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया। विधायक रावत ने बाजपुरा टीकाराम बाबाघाट पर 32 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से पक्के सेतु पुल के निर्माण को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इसके अतिरिक्त गोसियामऊघाट, मौलाबादघाट, पहाड़ापुरघाट और अमौनीघाट पर चार प्लाटून पुलों को भी स्वीकृति मिली है।

इस दौरान विधायक ने हैदरगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक ऊपरगामी सेतु की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल, एक स्पोर्ट स्टेडियम और विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जर्जर सड़कों की मरम्मत एवं नवनिर्माण की भी मांग रखी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी मांगों पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों के आवागमन में सुगमता आएगी और हैदरगढ़ विधानसभा के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक दिनेश रावत ने फोन पर बताया कि क्षेत्र का विकास उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प विकास, विश्वास और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते और हमारी सरकार और हम जनता के साथ कंधों से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे ।

वहीं क्षेत्र की जनता विधायक जी का आभार जताया लोगों में खुशी की लहर आ गई है।

Related posts