Sitapur UP: जिलाधिकारी ने नैमिषारण्य जलमार्ग परियोजना व धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा की।

जल पर्यटन को बढ़ावा और किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश।

धारा लक्ष्य समाचार 

सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे राजघाट से रुद्रावर्त तक 12 किमी लंबाई में प्रस्तावित जलमार्ग विकास परियोजना पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना से श्रद्धालुओं को जल मार्ग से धार्मिक स्थलों तक सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा और सड़क मार्ग की तुलना में दूरी कम होगी। उन्होंने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने तथा जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर परियोजना को सफल बनाने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मूल्य समर्थन योजना (MSP) पर धान खरीद की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान पर जोर दिया। उन्होंने सभी क्रय केंद्रों पर टोकन सिस्टम का सख्ती से पालन, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान खरीद सुनिश्चित करने तथा किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए।

साथ ही सहकारी समितियों पर किसानों के विश्वास को बनाए रखने के लिए यूरिया का वितरण निर्धारित मूल्य पर ही करने, ओवरप्राइसिंग व टैगिंग पर रोक लगाने तथा आवश्यक सूचनाएं केंद्रों पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।

Related posts