Amethi UP : अटल जी का सुशासन एवं आदर्श हम सबके लिए अमूल्य धरोहर : शंकर गिरी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

जनपद अमेठी के सभी बूथों पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती

गौरीगंज/अमेठी। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जनपद कार्यालय, अमेठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर गिरी रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी लोकतांत्रिक मूल्यों, मानवतावाद और सुशासन के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अटल जी द्वारा स्थापित आदर्श और उनकी सुशासन की परंपरा हम सभी के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि मां भारती के सच्चे सपूत अटल बिहारी वाजपेई जी विराट व्यक्तित्व के धनी थे। वे राजनीति में अजातशत्रु के रूप में जाने जाते थे और उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा।

गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने अटल जी के करिश्माई व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रवादी विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अटल जी की कविताओं और उनके विचारों का भी स्मरण किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसी क्रम में जनपद के सभी बूथों पर भी अटल जी की जयंती मनाई गई और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई।

भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडे, रामप्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र (मटियारी), युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विषुव मिश्रा, गोविंद सिंह चौहान, भवानी दत्त दीक्षित, राकेश त्रिपाठी, भागीरथी मौर्य, मनोज जायसवाल, अशोक मौर्य, प्रभात शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा बाजपेई, घनश्याम चौरसिया, प्रवीण सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts