Saharanpur UP: दबंगों पर प्लाट कब्जाने का आरोप

धारा लक्ष्य समाचार

सहारनपुर। चकहरेटी निवासी शहजाद पुत्र इस्लाम ने खुर्द निवासी व्यक्ति पर प्लाट कब्जा करने व नींव भरने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना जनकपुरी क्षेत्र के चकहरेटी निवासी शहजाद पुत्र इस्लाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खुर्द गांव में चार सौ चालीस गज का प्लाट है। घर पर पिता की तबियत ठीक नहीं होने व नानी की मौत के कारण वह कई महीने से प्लाट पर नहीं गया। उसका कहना है कि गुरुवार को जब वह अपने प्लाट पर पहुंचा तो खुर्द निवासी व्यक्ति व अन्य लोग उसके प्लाट पर नींव भर रहे हैं।

जब उसने उनको रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए उसको जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित द्वारा सूचित करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नींव भरने का काम रुकवा दिया। शहजाद ने टीपी नगर पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।

Related posts