Saharnpur UP: गाडगे महाराज की जंयती मनाने को लेकर लखनऊ में बैठक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

पुवांरका। गाडगे महाराज की जयंती के उपलक्ष में आयोजित बैठक में जिले से धोबी समाज के लोग लखनऊ में सुरेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे। बैठक में 23 फरवरी को लखनऊ में होने वाली संत गाडगे महाराज की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए एमएलसी सुरेंद्र चौधरी से उनके आवास पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की रूपरेखा व आयोजन को लेकर वक्ताओं ने विचार रखे। सहारनपुर निवासी अरुण कुमार पुंडीर व शिवि चंद ने एमएलसी सुरेंद्र चौधरी को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि संत गाडगे महाराज की जयंती लखनऊ में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा की ओर आकर्षित करें जिससे बच्चे शिक्षित होकर समाज का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में जयंती कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।

Related posts