नैमिषारण्य, कोतवाली देहात व रामपुर कलां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल स्वामियों को सकुशल सुपुर्द
सीईआईआर पोर्टल से बड़ी सफलता: नैमिषारण्य, कोतवाली देहात व रामपुर कलां पुलिस ने 06 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे।

धारा लक्ष्य समाचार
शफीक अहमद

सीतापुर। आमजन की सेवा और सुरक्षा के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता एक बार फिर देखने को मिली है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित केंद्रीय उपकरण पहचान पंजीकरण (सीईआईआर) पोर्टल की सहायता से जनपद सीतापुर की पुलिस ने अलग-अलग थानों की कार्रवाई में कुल 06 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल सुपुर्द किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार, जनपद में खोए, चोरी हुए अथवा लावारिस मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मिश्रित सुश्री नेहा त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना नैमिषारण्य पुलिस ने दिनांक 25 दिसंबर 2025 को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी निगरानी का उपयोग करते हुए वीवो, पोको, वीवो वी–40ई और सैमसंग कंपनी के कुल 04 मोबाइल फोन बरामद किए। ये मोबाइल फोन उनके स्वामियों—ज्ञानेन्द्र कुमार (श्रीनगर कॉलोनी, थाना रामकोट), विनोद कुमार (रहिमाबाद, थाना नैमिषारण्य), राहुल कुमार (दुपहट्टा, थाना जहांगीराबाद, जनपद बाराबंकी) तथा जय सिंह (ग्राम पचीसा, थाना नैमिषारण्य)—को विधिवत सौंपे गए।
इसी अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने तालगांव निवासी कृष्ण कुमार का लगभग 28 हजार रुपये कीमत का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद कर उन्हें सुपुर्द किया। वहीं थाना रामपुर कलां पुलिस ने ग्राम पहला निवासी आशीष कुमार पुत्र जगदीश का मोटोरोला मोबाइल फोन खोजकर वास्तविक स्वामी को सौंपा।
अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर सभी मोबाइल स्वामियों ने खुशी जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली और तकनीकी दक्षता की सराहना की तथा आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा, उप निरीक्षक प्रशांत सिंह एवं आरक्षी विक्की सहित संबंधित पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए इस प्रकार की तकनीकी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
