धारा लक्ष्य समाचार पत्र
जरूरतमंदों के लिए ढाल बने अमर यादव, क्षेत्र मे हो रही है सराहना
भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेंटुआ ब्लॉक में कड़ाके की ठंड के बीच भेंटुआ ब्लॉक में समाजसेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जब समाजसेवी अमरनाथ यादव उर्फ अमर यादव ने कई गांवों में जाकर जरूरतमंद और पात्र लोगों को शॉल वितरित किए। इस मानवीय प्रयास का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे गरीब, बुजुर्ग और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर अमर यादव ने बताया कि ठंड के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की मदद करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने जानकारी दी कि 14 दिसंबर को कंबल वितरण का एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को राहत मिल सके।
शॉल वितरण कार्यक्रम में सुनील यादव, शशिकांत तिवारी, हुम प्रकाश यादव, जीजे यादव, डॉक्टर मुरावल का पुरवा निवासी तथा अन्य सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पात्र लोगों तक शॉल पहुंचाए, जिससे उन्हें ठंड से कुछ हद तक बचाव मिल सके।
भेंटुआ ब्लॉक के मुराजगंज पुरवा, सहरी, हरिपुर, महना सहित कई गांवों में जाकर टीम ने जरूरतमंदों से मुलाकात की और आगामी कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए पात्र व्यक्तियों के नाम भी दर्ज किए गए।
👉 अमर यादव की बाइट:
“हमारा प्रयास है कि इस भीषण ठंड में कोई भी जरूरतमंद असहाय न रहे। जहां तक संभव होगा, मैं हर व्यक्ति की मदद करता रहूंगा। इससे पहले भी इलाज और अन्य जरूरतों में लोगों की सहायता करता आया हूं और आगे भी यह सेवा जारी रहेगी।”
👉 शशिकांत तिवारी की बाइट:
“अमर यादव लगातार समाजसेवा के कार्यों में लगे रहते हैं। जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें शॉल और कंबल जैसी आवश्यक चीजें उपलब्ध कराना आज के समय में बहुत बड़ा कार्य है। शॉल पाकर लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान ही इस सेवा की सबसे बड़ी सफलता है।”
शॉल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए अमर यादव और उनकी टीम का आभार जताया। आज के समाज में ऐसे संवेदनशील और सेवा भाव से जुड़े युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

