Barabanki Uttar Pradesh: पीटीओ ने बिना हेलमेट पर किये 8 दो पहिया वाहन के चालान

चालको को हेलमेट की उपयोगिता के बारे मे पम्पलेट बांट किया जागरुक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी। सड़क दुर्घटनाओ के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत 8 से 14 जनवरी शुरु हुये विशेष चेकिंग आपरेशन के तहत आज प्रवर्तन दल ने नो हेलमेट नो फ्यूल को लेकर दो पहिया चालको को पम्पलेट वितरण कर जागरुक किया। तो वही बिना हेलमेट मिलने पर 8 वाहनो के चालान भी किये।

आज यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी ने विभिन्न पेट्रोल पम्पो मे बिना हेलमेट ईधन भरवाने आये 8 वाहनो के चालान कर चालको को हेलमेट की उपयोगिता के बारे मे पम्पलेट वितरण कर जागरुक किया।

तथा पेट्रोल पम्प संचालको को बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिये जाने को लेकर निर्देशित किया।

Related posts