Barabanki UP: अधिवक्ताओं व जनता के संघर्ष के लिए हमेशा तैयार हूं : रितेश मिश्र

रितेश मिश्रा ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात, यूपी बार काउंसिल चुनाव के लिए मांगे वोट, मिला समर्थन

धारा लक्ष्य समाचार 

अब्दुल मुईद, बाराबंकी। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश सदस्य पद के प्रत्याशी रितेश मिश्रा ने प्रदेश के समस्त जिला बार व तहसील के अधिवक्ताओं से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। कचेहरी परिसर में अधिवक्ताओं से भेंटकर रितेश मिश्रा ने अपने पक्ष में समर्थन, मत एवं आशीर्वाद प्रदान करने का विनम्र अनुरोध किया।

जनसंपर्क के दौरान हजारों अधिवक्ताओं की सहभागिता रही। इसके बाद उन्होंने कैंपस परिसर में आयोजित सभा में अधिवक्ताओं से संवाद स्थापित किया और अपने विज़न को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि बीते वर्षो में अधिवक्ताओं की आवाज को दबने नहीं दिया बल्कि शीर्ष तक पहुंचाने का काम किया।

यही नहीं जिला बार के महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहते हुए वकीलों के लिए शासन सत्ता से लोहा लिया साथ ही मेरे कार्यकाल में अधिवक्ताओं की रक्षा के लिए आंदोलन किया गया। अधिवक्ताओं के लिए आवाज उठाई और अपने दायित्वों का निर्वाहन किया। आगे भी अधिवक्ताओं की आवाज को उठाने का काम करता रहूंगा। श्री मिश्र ने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मैं रहता जरूर बाराबंकी रहता हूं

लेकिन मेरा आत्मीय रिश्ता सभी अधिवक्ताओं से है। अधिवक्ताओं का प्रेम और आशीर्वाद मुझे हमेशा से मिलता रहा है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रितेश मिश्र के प्रयासों की सराहना करते हुए उन पर पूर्ण विश्वास जताया। उन्होंने रितेश मिश्र को भारी मतों से जिताने का आश्वासन दिया।

साथ ही उनकी लोकप्रियता और अधिवक्ताओं के सुख-दुःख में भागीदारी की सराहना की। मालूम हो कि वकालत के क्षेत्र में रितेश मिश्र की सेवाओं के लिए विगत वर्षों से काफी लोकप्रियता बढ़ी है। श्री मिश्र ने सभी अधिवक्ताओं से सदस्य पद के लिए क्रम संख्या 245 प्रथम वरीयता पर वोट देने की अपील किया।

Related posts