Barabanki Uttar Pradesh: बाराबंकी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से सफाई का वीडियो वायरलः भारतीय किसान यूनियन ने उठाया मुद्दा, कार्रवाई की मांग

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी जनपद के हरख विकासखंड स्थित करीमाबाद ग्राम पंचायत के बरकत नगर में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से स्कूल की सफाई कराने का मामला सामने आया है।सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मासूम बच्चे किताबों की जगह झाडू लिए स्कूल परिसर की सफाई करते दिख रहे हैं।इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन दशहरी मजदूर संगठन ने एक बैठक आयोजित की।

इसमें प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष बाराबंकी निहाल अहमद सिद्दीकी, विधिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट राहुल मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीतू कुमारी, जिला महामंत्री शशि वर्मा और जिला उपाध्यक्ष रूप वाल्मीकि सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से डॉ. रुम्पा राय को जिला महासचिव, शोभा राजपूत को लखनऊ मंडल सचिव और अब्दुल रहमान इकबाल किदवई को विधिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रदेश सचिव निहाल अहमद सिद्दीकी ने वायरल वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह न सिर्फ नियमों की खुली अवहेलना है, बल्कि बच्चों के मौलिक अधिकारों का भी घोर उल्लंघन है। बच्चों का काम पढ़ना है, झाडू लगाना नहीं।” उत्तर प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के अनुसार, सरकारी विद्यालयों में बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कार्य कराना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

इसके बावजूद बच्चों से नियमित सफाई कराए जाने की बात सामने आई है। संगठन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और जिला प्रशासन से दोषी शिक्षकों और स्कूल प्रशासन के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related posts