Barabanki Uttar Pradesh: बाराबंकी में एंटी करप्शन टीम का बड़ा धमाका 25 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथों गिरफ्तार

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

जनपद बाराबंकी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बदोसरायथाना में तैनात दरोगा सुरेश को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक दरोगा सुरेश एक मुकदमे में नाम बढ़ाने के नाम पर फरियादी से रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही आरोपी दरोगा को धर दबोचा।

इतना ही नहीं, लेन-देन के इस पूरे खेल में मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति खुशीराम को भी टीम ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एंटी करप्शन टीम की ओर से आरोपी दरोगा और उसके सहयोगी के खिलाफ सफदरगंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एंटी करप्शन टीम अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार एंटी करप्शन की कार्रवाई से मचा हड़कंप।

Related posts