New delhi news: कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई

कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. रामचंद्र राव कर्नाटक में डीजीपी (सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट) के पद पर तैनात थे।

कई वीडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें कथित रूप से रामचंद्र राव को अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते देखा गया था. वीडियो सामने आते ही प्रशासन और राजनीति में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत राव को निलंबित करने का फैसला लिया. हालांकि, रामचंद्र राव ने सभी आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया है. उन्होंने कहा कि ये वीडियो पूरी तरह फर्जी और झूठे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि क्या ये वीडियो पुराने हो सकते हैं, तो 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव ने कहा कि अगर पुराने की बात करें तो करीब आठ साल पहले, जब वे बेलगावी में पोस्टेड थे लेकिन उन्होंने फिर दोहराया कि वीडियो से उनका कोई संबंध नहीं है।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए राव ने कहा, “मैं पूरी तरह हैरान हूं. ये वीडियो मनगढ़ंत हैं. मेरा इनसे कोई लेना-देना नहीं है.”

उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में किसी का भी फर्जी वीडियो बनाया जा सकता है और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश हो सकती है।

 

विवाद को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा, “हम इस मामले की जांच कराएंगे. मुझे इसकी जानकारी आज सुबह मिली. वह चाहे किसी भी पद पर क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है. हम जांच करेंगे और उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।”

आईपीएस रामचंद्र राव वो ही अधिकारी हैं जिनकी बेटी और एक्ट्रेस रान्या राव कर्नाटक के सबसे बड़े गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तारी हुई थी. मार्च 2025 में जब वह दुबई की यात्रा से लौट रही थी तब उसे गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 14.8 किलो सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 12.56 करोड़ रुपये बताई गई थी. गिरफ्तारी के बाद जब एजेंसियों ने बेंगलुरु के लवेल रोड स्थित उनके आवास पर छापेमारी की, तो वहां से भी बड़ी मात्रा में संपत्ति मिली।

अधिकारियों ने रान्या राव के घर से करीब 2.06 करोड़ रुपये के सोने-जेवरात और 2.67 करोड़ रुपये नकद जब्त किए. मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब इसमें रान्या राव के सौतेले पिता और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव के कथित संबंधों को लेकर सवाल उठने लगे तो राज्य सरकार ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया था. हालांकि इसके पांच महीने बाद सरकार ने उनकी नौकरी बहाल कर दी थी…

Related posts