Amethi UP : जिला सामाजकल्याण अधिकारी पर गिरी गाज, हुए निलंबित।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत, उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार और घोटालों की शिकायतों के बाद कई अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें से चार अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया और तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन में स्थायी कटौती के आदेश जारी किए गए हैं।

वही अमेठी समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज को भी निलंबित कर दिया गया।

अमेठी जनपद में समाज कल्याण विभाग में कई महीनों से धांधली के आरोप लग रहे थे। लगातार आ रही शिकायतों पर सूबे के मुखिया ने कई अन्य अधिकारियों पर करोड़ों की वसूली और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई सामुहिक विवाह योजना, छात्रवृत्ति, पेंशन और अन्य योजनाओं में अनियमितताओं से जुड़ी जांच के बाद हुई है।

जिसमें मीना श्रीवास्तव (श्रावस्ती), करुणेश त्रिपाठी (मथुरा), संजय कुमार व्यास (हापुड़) और राजेश कुमार (शाहजहांपुर) जैसे तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं, जिन पर गबन और हेराफेरी के आरोप लगे हैं।

Related posts