Varanasi UP….डॉ० चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास से ध्वजारोहण व राष्ट्रगान गाकर एकता और देशभक्ति का दिया संदेश।

डॉ० चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास से ध्वजारोहण व राष्ट्रगान गाकर एकता और देशभक्ति का दिया संदेश।

वाराणसी 77 वें गणतंत्र दिवस पर गणेश धाम कॉलोनी पार्क में गणेश धाम विकास समिति के अध्यक्ष डॉ० चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास से ध्वजारोहण व राष्ट्रगान गाकर एकता और देशभक्ति का संदेश दिया, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रैली में पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। डॉ सिंह ने गणतंत्र दिवस पर गणेश धाम परिवार के सभी सदस्यों के साथ पुरे देशवासियो को हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनायें दिए
डॉ० सिंह ने कॉलोनी को वाराणसी शहर के आदर्श कॉलोनी के रूप में स्थापित करने के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला व गणेश धाम परिवार के सभी सदस्यों के बीच एकता और सहयोग से कॉलोनी के समन्वित विकास पर बल दिया।
समारोह में गणेश धाम विकास समिति के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर सिंह के साथ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पंकज सिंह सचिव नीरज सिंह संयुक्त सचिव श्री निर्मल गुप्ता, श्री विजय अवस्थी कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति रही।कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती शशि सिंह दीपक सिंह चंद्रकांत सिंह कृष्ण कुमार सिंह व गणेश धाम परिवार के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related posts