प्राथमिक विद्यालय रायपुर में मध्यान भोजन में मिला कीड़ा
मिड़ डे मिल राशन में कीड़ा युक्त घटिया चावल और कम सामग्री देने से गांव के ग्रामीण विफर पड़े और विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा शुरू
धारा लक्ष्य समाचार
त्रिवेदीगंज बाराबंकी। शिक्षा क्षेत्र त्रिवेदीगंज अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय रायपुर गांव में ग्रामप्रधान द्वारा दिए गए मिड़ डे मिल राशन में कीड़ा युक्त घटिया चावल और कम सामग्री देने से गांव के ग्रामीण विफर पड़े और विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय में बच्चों को हमेशा घटिया भोजन परोसा जाता है।
https://youtu.be/2DkrTDLRhTA?si=gcTSU2vQLarCYmWo
खंड़ शिक्षाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा है कि मिड-डे मिल भोजन ग्राम पंचायत के द्वारा बनवाया जाता है फिलहाल मामले की जांच की जाएगी।
रायपुर मजरे पोखरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत से मिड-डे मिल राशन आया तभी वहां खड़े किसी ग्रामीण की नजर राशन पर पड़ी तो वह भौचक्क रह गया उसने देखा कि चावल में कीडे रेंग रहे थे।
https://youtu.be/92OSNC2V3DA?si=2bvrklPh-2cAVl0E
ग्रामीणों ने घटिया राशन का विरोध करते हुए विद्यालय परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद ग्रामीणों का आरोप था कि बच्चों को आए दिन घटिया राशन से भोजन पका कर दिया जाता है।
जिससे बच्चों की सेहत खराब हो सकती है और वह बीमार हो सकते है यदि यही हाल रहा विद्यालय का तो कोई भी ग्रामीण बच्चों को विद्यालय शिक्षा के लिए नही भेजेगा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बच्चों को मिलने वाला राशन और मिलने वाली सामग्री में भी जमकर कटौती का खेल चलता है।
https://youtu.be/W4ThctRtmrI?si=06aLfBv_Ny1ElRhV
विद्यालय में हंगामे की जानकारी होते ही शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राशन वापस करा कर साफ राशन से भोजन बनवाया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। मामले को लेकर खंड़ शिक्षाधिकारी रामनरायन ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, विद्यालय में मिड-डे मिल भोजन पंचायत निधी के द्वारा बनवाया जाता है, मामले की जांच करवाई जाएगी।

