Varanasi UP…मजलिस चेहलुम 1 फरवरी अर्दली बाज़ार में ,मौलाना कमाल ताहिर खिताब करेंगे।

मजलिस चेहलुम 1 फरवरी अर्दली बाज़ार में ,मौलाना कमाल ताहिर खिताब करेंगे।

वाराणसी: सैयद आज़ादार हुसैन के चेहलुम की मजलिस 1फरवरी रविवार को शिया जामा मस्जिद मीर गुलाम अब्बास अर्दली बाज़ार में सुबह 10 बजे से होगी।
उक्त जानकारी देते हुए हसन मेंहदी कब्बन ने बताया कि मजलिस का आगाज़ लियाकत अली खां साहब की सोज़खानी से होगा।
मजलिस को मौलाना आली जनाब सैयद कमाल ताहिर साहब (बिजनौर)खिताब करेंगे।
मजलिस में अलग अलग शायर नज़राने अकीदत पेश करेंगे।
निजामत संचालन हसन वास्ती करेंगे। जब कि ख्वातीनों ,महिलाओं की मजलिस 1 फरवरी को ही इमामबारगाह ताहिर हुसैन में सुबह 10 बजे होगी। इस मजलिस को मोहतरमा मिनहाज फात्मा खिताब करेंगी।

Related posts