यूजीसी कानून विपक्ष को घेरने की सोची समझी राजनीतिक चाल: अशोक विश्वकर्मा।
यूजीसी बिल का लागू होना संदेहास्पद।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष एवं सलाहकार परिषद के सदस्य अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि यूजीसी कानून भाजपा की सोची समझी चाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस कानून से विपक्षी दलों को घेरना चाहती है जिससे मत विभाजन हो और चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सके और सत्ता में बने रहने के लिए वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और नियत हमेशा ओबीसी दलित और अल्पसंख्यक विरोधी रही है। यूजीसी एक्ट को सोची समझी रणनीति और साजिश के तहत रोक कर लंबित किया गया है। इस बिल को लागू करने के प्रति सरकार की मंसा संदेहास्पद है।

