प्रधान प्रतिनिधि भानु बाजपेई द्वारा सभी अतिथियों का अंग वस्त्र देकर माल्यार्पण कर किया स्वागत
धारा लक्ष्य समाचार
त्रिवेदीगंज बाराबंकी। विगत वर्षों की बात इस वर्ष भी जय बजरंगबली ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 6 का ग्राम प्रधान प्रतिनिधी भानु बाजपेई द्वारा किया जा रहा है। वही आज इस टूर्नामेंट के दूसरे दिवस पर हैदरगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत जरौली के वरिष्ठ एवं पूर्व प्रधान सहज राम बाजपेई द्वारा दूसरे दिवस पर मैच का शुभारंभ किया।
यही नहीं बल्कि पूर्व प्रधान श्री बाजपेई द्वारा खेल मैदान में आए हुए सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट एक प्रकार से शारीरिक व्यायाम भी है।
आपको बता दे की यह टूर्नामेंट विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरौली के दयाराम पूरवा के खेल मैदान में समाजसेवी युवा प्रधान प्रतिनिधि भानु बाजपेई द्वारा करवाया जा रहा है । तो वही श्री बाजपेई द्वारा यह भी बताया गया कि आज द्वितीय दिवस पर 8 टीमों ने प्रतिभाग किया ।
तथा यह खेल अभी कल की दिन रविवार को महामुकाबला और चलेगा इस मैच को देखने के लिए काफी दूर दराज से क्रिकेट प्रेमी मौजूद होते है । आज के इस कार्यक्रम में देवी पुर प्रधान प्रदीप वर्मा, बिजली विभाग से ग्रामीण सुपरवाइजर अमरीश पांडे , शहरी क्षेत्र के सुपरवाइजर प्रमोद कुमार वर्मा (बंटी), अंकित तिवारी, सुधीर सिंह , चंदू यादव,
कमेंटेटर विद्या दीक्षित कान्हीपुर, कमेंटेटर तीरथ यादव, अंपायर सहित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु , तथा हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

