संविधान संवाद रैली में पवन खेड़ा ने वैभव त्रिपाठी के गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया।
वाराणसी कल केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री को ज्ञापन देने वाले राष्ट्रीय प्रवक्ता वैभव कुमार त्रिपाठी को गिरफ्तार करने कि घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस मिडिया एवं कम्युनिकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के पुलीसिया उत्पीड़न के मुद्दे को गंभीरता से उठाया है उन्होंने ने कहा कि संविधान नहीं रहेगा तो न हम कुछ बोल सकेंगे न आप कोई आवाज उठा सकेंगे और तानाशाही का राज होगा इस संदर्भ में वैभव त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संघर्षरत कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को गंभीरता से लेना एक सुखद एहसास एवं कार्यकर्ताओं को ऊर्जा प्रदान करने वाला है मैं आदरणीय पवन खेड़ा जी के इस के लिए आभारी हूं जो अपने टीम मेंबर और कार्यकर्ता के लिए इतने संवेदनशील है

