महिला सशक्तिकरण समिति के सौजन्य से सुपर प्रोफेशनल मास्टर क्लास का आयोजन।
वाराणसी के राजातालाब स्थित डी प्रोफेशनल मेकअप अकैडमी में 08 फरवरी 2026 को महिला सशक्तिकरण सेवा समिति के सौजन्य से एक दिवसीय सुपर प्रोफेशनल मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडवांस हेयर ग्लोबल कलर व हेयर ट्रीटमेंट की तकनीकी जानकारी दी गई।
मास्टर क्लास में सुपर प्रोफेशनल एक्सपर्ट रवि गोयल, यूटीका कंपनी से अजय मिश्रा व योगेश जी उपस्थित रहे। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आई सैकड़ों महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व गिफ्ट प्रदान किए गए। दिव्यांग व असहाय महिलाओं के लिए यह कार्यक्रम निःशुल्क रहा। कार्यक्रम का संचालन ममता सिंह तथा प्रबंधन शरद गोस्वामी ने किया।

