Varanasi UP…राष्ट्रपति पदक से सम्मानित प्रभारी शिवाकांत मिश्रा का व्यापार मंडल ने किया भव्य अभिनंदन

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित प्रभारी शिवाकांत मिश्रा का व्यापार मंडल ने किया भव्य अभिनंदन।

वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल द्वारा अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में केंट इंस्पेक्टर प्रभारी शिवाकांत मिश्रा को 26 जनवरी को प्राप्त राष्ट्रपति पदक सम्मान के उपलक्ष्य में भव्य बधाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें मालाओं और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्रभारी शिवाकांत मिश्रा को अन्याय के खिलाफ हमेशा मजबूती से लड़ने वाले, दमदार, तेज तर्रार और ईमानदार अधिकारी बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इंस्पेक्टर साहब आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे और जनसेवा के माध्यम से निरंतर सम्मान प्राप्त करते रहेंगे।
सम्मान समारोह में अजीत सिंह बग्गा, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजीव वर्मा, अरविंद जायसवाल, राधेश्याम लोहिया, प्रिया अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साह और गौरव से परिपूर्ण रहा।

Related posts