रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्रवासियों को आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कस्बे के चंदापुर रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर के बगल में कपिल आई केयर सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। सेंटर के खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को आंखों की जांच और उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उद्घाटन से पूर्व आई केयर सेंटर परिसर में पंडित जीतू महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात कस्बे के लोकप्रिय युवा नेता पीयूष साहू ने फीता काटकर सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सेंटर के संचालक कपिल देव शर्मा ने बताया कि मरीजों को एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां कंप्यूटराइज्ड आंखों की जांच, नजर और धूप के चश्मों की उपलब्धता, मोतियाबिंद की जांच तथा फेको तकनीक से बिना टांका और बिना चीरा के ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा आंखों के भेंगापन, नाखूना, समलबाई सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श भी दिया जाएगा। मधुमेह के कारण आंखों के पर्दे पर पड़ने वाले प्रभावों की जांच भी आधुनिक उपकरणों से की जाएगी।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोगों ने क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब मरीजों को समय और धन दोनों की बचत होगी तथा बेहतर नेत्र उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।
क्षेत्रवासियों ने कपिल आई केयर सेंटर के शुभारंभ को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
