अडानी सोलर में 38 विद्यार्थियों का चयन, पं. दी. द. उ. में आयोजित हुआ कैम्पस साक्षात्कार।
दिनांक 17 फरवरी 2026 को पं. दी. द. उ. शोधपीठ में कैम्पस प्लेसमेंट सेल द्वारा अडानी सोलर के सहयोग से कैम्पस साक्षात्कार आयोजित किया गया। इस प्रक्रिया में लगभग 50 विज्ञान स्नातक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्री-प्लेसमेंट टॉक के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने टेक्नीशियन पद के कार्यक्षेत्र, प्रशिक्षण एवं वेतन-भत्तों की जानकारी दी, जिसके पश्चात व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए गए। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने पर कुल 38 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
साक्षात्कार से पूर्व कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कंपनी प्रतिनिधि अमित कुमार सिन्हा का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समन्वयक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. ए.पी. सिंह एवं करियर काउन्सलिंग प्रभारी श्री मदन लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

