Varanasi UP…चेस्टनेस्ट की पांचवीं शाखा का भव्य उद्घाटन।

चेस्टनेस्ट की पांचवीं शाखा का भव्य उद्घाटन।

वाराणसी। शहर के पहाड़िया रोड स्थित काली मंदिर के सामने चेस्टनेस्ट की पांचवीं शाखा का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
नई शाखा में बेकरी से संबंधित सभी उत्पाद जैसे केक, पेस्ट्री, डेज़र्ट्स, आइसक्रीम, कैफे आइटम्स और विभिन्न प्रकार के स्नैक्स एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों को ताज़ा और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।
प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता आशीष केशरी ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए शहर में पांचवीं शाखा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यहां उचित मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे।
शाखा के मैनेजर रजनीश एवं दुकान इंचार्ज आशीष पांडे ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा साफ-सफाई और सेवा की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाएगी।
दुकान का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। नई शाखा खुलने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Related posts