Varanasi UP…वाराणसी में ज्वेलरी शॉप से चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, आभूषण बरामद।

वाराणसी में ज्वेलरी शॉप से चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, आभूषण बरामद।

वाराणसी के पाण्डेयपुर स्थित ए.के. ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हुई महिला को थाना कैण्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान शीला देवी (42 वर्ष), निवासी सिकिया थाना नारायनपुर, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना कैण्ट में मुकदमा संख्या 0036/2026 धारा 318(4)/305/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को अभियुक्ता पाण्डेयपुर स्थित ज्वेलरी की दुकान पर गहना खरीदने के बहाने गई थी। इसी दौरान मौका पाकर उसने दिखाए जा रहे आभूषण चुरा लिए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पहचान कर 19 फरवरी 2026 को शाम लगभग 5 बजे उसे गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी में सोने के टप्स, नथिया, कान की बाली, कान की छाली, अंगूठियां (कुल वजन 16.455 ग्राम) तथा एक चांदी का कड़ा (55.380 ग्राम) शामिल हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts