Varanasi UP…मिशन समाज सेवा द्वारा दिव्यांग को निःशुल्क ट्राई साइकिल वितरित

मिशन समाज सेवा द्वारा दिव्यांग को निःशुल्क ट्राई साइकिल वितरित
वाराणसी।

वाराणसी मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा के आवास मां वाला धाम कॉलोनी में आज एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की गई। संस्था की ओर से दोनों पैरों से दिव्यांग पिता तुल्य रवि शंकर (ग्राम भोपपूर, पोस्ट रामापुर हथिवार, वाराणसी) को निःशुल्क ट्राई साइकिल प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीपी सारनाथ विधुर सक्सेना रहे। इस अवसर पर राजेश पांडे, संजय मिश्रा, मनीष चौबे, कुशाग्र पांडे, रूद्र तिवारी, बृजेश मिश्रा, दुर्गेश पांडे, नमन मिश्रा एवं अवधेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा ने कहा कि मिशन समाज सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता करना है। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी प्रकार समाज के कमजोर वर्गों के लिए सेवा कार्य जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और दिव्यांगजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts