Varanasi UP…वाराणसी में मैक्सटॉप स्कॉलरशिप एग्जाम के विजेताओं को मिला सम्मान, हजारों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान।

वाराणसी में मैक्सटॉप स्कॉलरशिप एग्जाम के विजेताओं को मिला सम्मान, हजारों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान।

वाराणसी। मैक्सटॉप सोशल वेलफेयर की ओर से आयोजित मैक्सटॉप स्कॉलरशिप एग्जाम के विजेताओं के लिए पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह का भव्य आयोजन 22 फरवरी 2026 को संत अतुलानंद रेसिडेंशियल एकेडमी, परमानंदपुर, शिवपुर, वाराणसी के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रविन्द्र जयसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। टॉप 5 विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये, टॉप 20 को 5-5 हजार रुपये, टॉप 80 को 3-3 हजार रुपये, टॉप 91 को 2-2 हजार रुपये, टॉप 231 को 1-1 हजार रुपये तथा 171 विद्यार्थियों को 500-500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त हजारों विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्था ने इस सत्र में कम से कम 10,000 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

समारोह में सारा की निर्देशिका डॉ. दिव्या सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अविनाश पाण्डेय तथा मैक्सटॉप की निर्देशिका प्रेरणा रमन मोदी ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से आए लगभग 70 स्कूलों के डायरेक्टर, प्रिंसिपल एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को मैक्सटॉप के महानिदेशक मिथुन मोदी, निर्देशिका प्रेरणा रमन मोदी, उपनिदेशक बर्नार्ड गौडी तथा मैनेजर सुशिल एडवर्ड बेंजामिन द्वारा सम्मानित किया गया।

संस्था ने शैक्षिक विकास और बौद्धिक उन्नति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु 100 से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का निर्णय भी लिया है, जिनका वेतन 10,000 से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक होगा।

मैक्सटॉप सोशल वेलफेयर ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन समाज के युवाओं को नई दिशा देने और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

Related posts