Varanasi UP…वाराणसी में फगुआ महोत्सव पर हास्य कवियों ने बिखेरी रंगत।

वाराणसी में फगुआ महोत्सव पर हास्य कवियों ने बिखेरी रंगत।

वाराणसी। अस्सी-लंका रोड स्थित होटल किंग्स बनारस में उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद् के 19वें स्थापना दिवस पर नव निर्माण सेवा ट्रस्ट एवं रसवर्षा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में फगुआ महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि चकाचौंध ज्ञानपुरी ने की। मुख्य अतिथि आकाशवाणी वाराणसी के सह निदेशक अशोक कुमार पांडेय सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित कवि सम्मेलन में देश के कई कवियों ने हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को गुदगुदाया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को ‘यू.पी. गौरव’ व ‘सनातन शक्ति’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल केशरी ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन नूतन सिंह ने किया।

Related posts