Saharanpur NEWS रक्षाबंधन पर जैन समाज ने मनाया श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक

 

धारा लक्ष्य समाचार
रामपुर मनिहारान।
कस्बे में रक्षाबंधन पर्व पर जैन समाज प्रबंधकारिणी समिति के तत्वावधान में मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
आचार्य श्री 108 भारत भूषण महाराज के सानिध्य में छोटे जैन मंदिर की पाण्डुकशिला पर मुनिसुव्रतनाथ भगवान का अभिषेक और शांतिधारा विधि-विधान से संपन्न हुई। इसके बाद जैन धर्म के 11वें तीर्थंकर श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाकर पूजन किया गया और 11 किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। अकम्पनाचार्य, विष्णुकुमार सहित 700 मुनियों की भी श्रद्धापूर्वक पूजन की गई और आचार्य भारत भूषण महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए। आचार्य भारत भूषण जी महाराज ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर जिन धर्म, जिन शासन, जिन मंदिरों और समस्त जिन तीर्थों की रक्षा का संकल्प लेना पर्व की सार्थकता है। इस अवसर पर प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, अमित जैन, आर्जव जैन, शशांक जैन, अतुल जैन, भूपेंद्र जैन, अभिषेक जैन, अरिहंत जैन, ललित जैन, पुष्पेंद्र जैन और वीरेश जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts