Varanasi UP…वाराणसी के खान सर के नाम से जाने जाते है सुपर 40 के गोविंद सर 40 छात्रों को मिलती है हर वर्ष निःशुल्क शिक्षा ॥

वाराणसी के खान सर के नाम से जाने जाते है सुपर 40 के गोविंद सर 40 छात्रों को मिलती है हर वर्ष निःशुल्क शिक्षा ॥

वाराणसी ॥धर्म और आध्यात्म की नगरी वाराणसी अब शिक्षा के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वाराणसी के संजय नगर, अकथा क्षेत्र में संचालित ‘सुपर 40’ संस्थान आज उन गरीब और मेधावी छात्रों के लिए आशा की किरण बन गया है, जो आर्थिक तंगी के कारण बड़े सपनों से वंचित रह जाते थे।
इस संस्थान के संचालक, गोविंद सर, जिन्हें उनकी अनूठी शिक्षण शैली और समर्पण के कारण स्थानीय स्तर पर ‘वाराणसी का खान सर’ भी कहा जाता है, नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से समाज में बड़ा बदलाव ला रहे हैं।
मुख्य आकर्षण नि:शुल्क शिक्षा का संकल्प: संस्थान हर साल 40 मेधावी छात्रों निःशुल्क शिक्षा देता है जिसकी लागत लगभग बारह लाख रुपये प्रति वर्ष* आता है जिसका वहन सुपर 40 के निदेशक गोविंद सर करते है ,

संस्था के निदेशक गोविंद सर ने बताया की अगर केंद्र और प्रदेश सरकार का सहयोग रहा तो अगले वर्ष से 40 छात्रों निःशुल्क छात्रावास सुविधा प्रदान की जाएगी उन्होंने बताया की अगले वर्ष यह परीक्षा 21 फरवरी 2027 रविवार को आयोजित की जाएगी ॥ सफलता का आंकड़ा: गोविंद सर के मार्गदर्शन में अब तक कुल 240 छात्रों ने निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाया है। संजय नगर (अकथा) का गौरव: इस पहल से न केवल वाराणसी बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को भी मंच मिल रहा है। शिक्षा पर सबका अधिकार है और पैसों की कमी किसी के सपनों के आड़े नहीं आनी चाहिए। ‘सुपर 40’ का लक्ष्य हर उस छात्र तक पहुँचना है जिसमें काबिलियत तो है, पर संसाधन नहीं। गोविंद सर

वाराणसी के इस ‘सुपर 40’ मॉडल की सराहना अब हर ओर हो रही है। गोविंद सर का यह प्रयास उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते।

Related posts