गेंगासो एवं डलमऊ गंगा घाट का कराया स्थलीय निरीक्षण
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।विभिन्न मीडिया संस्थानों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गेंगासो गंगा घाट स्थित शवदाह गृह के आसपास जलभराव होने तथा अंतिम संस्कार में कठिनाई होने संबंधी प्रसारित/प्रचारित खबरों का जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लिया गया।जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा गेंगासो गंगा घाट एवं डलमऊ गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डलमऊ गंगा घाट पर स्थिति सामान्य है तथा घाट क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है।
वहीं, गेंगासो गंगा घाट पर कुछ स्थान पर जलभराव पाया गया। अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत प्रशासन द्वारा पूर्व से ही वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। शवदाह एवं अंतिम संस्कार हेतु अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रभावित क्षेत्र में भी लोगों को अंतिम संस्कार कराने में कठिनाई न हो।
