Varanasi UP..आदर्श फाउंडेशन अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल संपन्न।

आदर्श फाउंडेशन अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल संपन्न।

भदोही और बनारस 11 ने फाइनल में बनाई जगह।

बनारस क्रिकेट संघ पूर्वांचल के तत्वावधान में आयोजित आदर्श फाउंडेशन अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले आज 25 फरवरी 2026 को बीएचयू स्थित रिया ग्राउंड में खेले गए। मुकाबले रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहे। पहला सेमीफाइनल: भदोही ने सुपर ओवर में मारी बाजी
पहला सेमीफाइनल गोरखपुर और भदोही के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गोरखपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए। दीपक ने 41 रन तथा दीप ने 22 रन का योगदान दिया।
भदोही की ओर से अनूप ने 3 विकेट, शाहनवाज और अंशु ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम भी 19.1 ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया।
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही ने 9 रन बनाए। जवाब में गोरखपुर की टीम 3 रन ही बना सकी। इस प्रकार भदोही ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के उपरांत राय स्पोर्ट्स की ओर से अरविंद श्रीवास्तव ने भदोही के अनूप को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार प्रदान किया।
दूसरा सेमीफाइनल: बनारस 11 की शानदार जीत,दूसरा सेमीफाइनल गाजीपुर 11 और बनारस 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बनारस 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बनाए। अमन ने 68 रन तथा आदित्य ने 21 रन का योगदान दिया। गाजीपुर 11 की ओर से टिंकू ने 2 विकेट, अनीश और राज ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर 11 की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 95 रन ही बना सकी। आयुष ने 25 रन और सार्थक ने 15 रन बनाए। बनारस 11 की ओर से आर्यन ने 2 विकेट, आयुष और महावीर ने 1-1 विकेट लिया।
मैच के उपरांत राय स्पोर्ट्स की ओर से जेपी सोनकर ने बनारस 11 के अमन को 68 रन की शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार प्रदान किया।
फाइनल मुकाबला
अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बनारस 11 और भदोही 11 के बीच खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर की उम्मीद है।

Related posts