रिपोर्ट, भूपेंद्र शर्मा धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बरेली। बरेली के विकासखंड भुता क्षेत्र के ग्राम कौवा खेड़ा में नहर माइनर पर बनी एक पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उसे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है यह पलिया गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित है इसके जर्जर होने से पैदल चलने वालों के साथ-साथ छोटे वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हो रही है।
पुलिया की खराब स्थिति के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है ।
हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी ने पुलिया की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया है इस संबंध में प्रमुख अभियंता से फोन पर संपर्क किया गया उन्होंने बताया की पुलिया की मरम्मत जल्द से जल्द करवा दी जाएगी।

