काशी की पहचान आज अर्दली बाज़ार रोज़ा इफ़्तार में दिखी।
वाराणसी: अर्दली बाज़ार स्थित मदरसा ख़ानम जान में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शहाबुद्दीन लोदी के संयोजन में आयोजित सामूहिक रोज़ा इफ़्तार में सभी कौमो मिल्लत ने एक ही दस्तरख़ान पर एक साथ इफ़्तार कर काशी के पहचान की ज़िंदा मिसाल पेश की।
जैसे ही मगरिब के अज़ान की सदा गूंजी सभी ने खजूर,शरबत से रोज़ा खोल कर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते हुए सभी ने हर कौमों मिल्लत के सलामती , आपसी भाईचारे की अमन और शांति के लिए रब से दुआ की।इस पाक मौक़े पर इफ़्तार के दुआओं की कुबूलियत का एक विशेष समय माना जाता है। दिन भर की इबादत के बाद अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का एक बेहतरीन मौका होता है।
मगरिब की नमाज मौलाना कारी शाकिब अली ने अदा कराई।
इस पवित्र मौके पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व सांसद कैलाश सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी , महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, विजय शंकर पांडेय, कांग्रेस प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, प्रजानाथ शर्मा, विनोद सिंह कल्लू,देवेन्द्र सिंह हसन मेंहदी कब्बन, आशीष पाठक सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक , हस्तियों ने शिरकत की।


अतिथियों को का स्वागत आयोजक शहाबुद्दीन लोदी ने किया। जब कि धन्यवाद ज्ञापन इरफाना यासमीन दानिश शहाब ने किया।

