Varanasi UP…पेसनर समस्या समाधान की मांग के साथ होली मिलन रंगोत्सव सम्पन्न।

पेसनर समस्या समाधान की मांग के साथ होली मिलन रंगोत्सव सम्पन्न।

वाराणसी उतर प्रदेश सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेसनर एसोसिएशन की बैठक एवं होली मिलन कार्यक्रम सारनाथ स्थित वन विभाग गेस्ट हाउस पार्क मे सम्पन्न हुआ ।
बैठक मे कहा गया कि सरकार पेसनरो के प्रति उपेक्षित नीतियो के कारण आशंकित तथा भयाक्रान्त है क्योंकि आज भी TOR ( टर्म्स आफ रिफरेन्स ) में पुराने पेसनरो के पेसन तथा महंगाई भत्तों का पुनरीक्षण शामिल नही है जिससे सरकार ऐसे पेसनरो को आठवे वेतन आयोग के लाभो को देने के लिए वाध्य नही है अतएव मांग की गयी कि सिविल पेसनर रुल्स संशोधन को वापस लेते पेसनरो को आठवे वेतन आयोग संस्तुतियो लाभ दिया जाय ।
पेसनरो के स्वास्थ समस्या दिन प्रति दिन बढती जा रही है पर सरकारी स्वास्थ सुविधाए दिखावा मात्र रह गयी नोडल संस्था सांचीज को जिम्मेदारी सौप कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुक्त है । विशेषज्ञ चिकित्सालय मे कैशलेश सुविधा न होने से पेसनर अल्प पेसन के पैसे इलाज नही करा पा रहा है जिससे असमय मौत होती जा रही है अतः विशेषज्ञ नीजी चिकित्सालयो मे कैश लेश सुविधा तथा चिकित्सा पतिपूर्ति को सरल बनाने की मांग की गयी ।
कम्यूटेशन/ राशिकरण समस्या को सरकार जानबुझ कर उलझा कर पुनः न्यायालय जाने के लिए वाध्य कर दिया । अपने बेतुके अतार्किक कार्यालय ज्ञाप आदेश मे पेसनरो से कटौती का शोषण पूर्ण आदेश जारी कर शर्मनाक पूर्ण कार्य किया अतएवं बैठक में दस वर्ष बाद राशिकरण कटौती बन्द करने की आदेश करने की मांग की गयी ।
इसके पश्चात संगठन मे शामिल नये सदस्य रामतिर्थ सिंह , अस्सी वर्ष से उपर के पेसनर मणिशंकर सिंह का स्वागत किया गया तथा इस माह जन्मे श्याम धनी व आनन्द सिह को फूलो माला पहनाकर सम्मानित करते हुए दीर्घायु होने की कामना की गयी ।
बैठक को शयामधनी मदन मोहन श्रीवास्तव अशोक सिंह ने सम्बोधित किया ।
बैठक मे सीतराम, कृपा राम नामवर, प्यारेलाल रवीन्द्र सिंह गोपाल जी यादव बुद्धू सिंह, जगदम्बा सिंह . गुलाब सिंह रामजी सिंह गिरीश चन्द वीरेन्द्र प्रसाद बृज विहारी सिंह मोती राम गुप्ता नामवर आदि उपस्थित रहें ‘ बैठक की अध्यक्षता विरेंद्र सिंह तथा संचालन अशोक सिंह जिला मंत्री ने किया ।

Related posts