Varanasi UP…सामाजिक एकता के बिना भागीदारी कठिन,एकजुटता विकसित समाज की नीव: अशोक विश्वकर्मा।

सामाजिक एकता के बिना भागीदारी कठिन,एकजुटता विकसित समाज की नीव: अशोक विश्वकर्मा।

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक एकता के बिना सत्ता में भागीदारी और विकास संभव नहीं है।सामाजिक न्याय और भागीदारी के लिये एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक पद प्रतिष्ठा पाने की लोगों में होड़ लगी है, जिससे पता चलता है कि समाज में राजनीतिक चेतना तो बढ़ी है किंतु सामाजिक एकजुटता की दिशा में घोर उदासीनता है। जिससे राजनीतिक भागीदारी और समुचित प्रतिनिधित्व से समाज वंचित है। उन्होंने कहा कुछ लोग व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थवश खुद की जेबी पार्टी बनाकर सरकार बनाने का दावा कर समाज को भ्रमित और एकता की जड़े कमजोर कर रहे है। जबकि किसी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों में भी समाज की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित कराने की उनकी क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा स्वार्थलिप्सा के चलते समाज विभाजित और कमजोर हो रहा है। आपसी विभाजन के चलते ही समाज राजनीतिक उपेक्षा और अन्याय का शिकार है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकजुटता मजबूत और विकसित समाज की नीव है। समाज के सर्वांगीण विकास स्वाभिमान और भागीदारी के लिए सामाजिक एकता की जड़ों को मजबूत करना होगा। इसके लिए गैर राजनीतिक सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर एक मजबूत और शक्तिशाली समाज का निर्माण करें।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts