Varanasi UP…माँ कर्मा ज़न कल्याण समिति ट्रस्ट पंजीकृत के तत्वावधान में माँ कर्मा का भव्य जन्मोत्सव बड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में मनाया गया।

माँ कर्मा ज़न कल्याण समिति ट्रस्ट पंजीकृत के तत्वावधान में माँ कर्मा का भव्य जन्मोत्सव बड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में मनाया गया।

वाराणसी तेलीन ताई भक्तिन शिरोमणि माता कर्मा को माला फूल द्वारा भव्य झाँकी स्वरुप मनमोहक रहा मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी डाॅ शिव कुमार गुप्ता, संस्थापक /संयोजक सुरेश कुमार गुप्ता बबलू संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर माता की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l संस्थापक /संयोजक सुरेश कुमार गुप्ता बबलू ने बताया कि जिस जगन्नाथ पूरी मंदिर के पुजारी भी आश्चर्य चकित रहे कि जिस द्रवित, बुजुर्ग, फटी पुरानी, गंदे कपड़ों में आयी माता कर्मा को मंदिर से धक्का देकर भगा दिया किन्तु भगवान जगन्नाथ माता का अटूट प्रेम विश्वास, भक्ति, ही था कि भगवान जगन्नाथ जी प्रतिदिन भोर में माता के कुटिया में जाकर माँ उठो माँ कहकर माँ को दर्शन देते रहे और बड़ी तेज से भूक लगी है माँ जल्दी खिचड़ी दो खिचड़ी का भोग लगा कर जगन्नाथ पुरी मंदिर में भक्त जनो को दर्शन देते रहे इतिहास में दर्ज हो गया l
मुख्य वक्ता दीप चंद गुप्ता और नन्द लाल जायसवाल जी बताया कि माँ कर्मा ज़न कल्याण समिति ट्रस्ट द्वारा यह दूसरा माता कर्मा का दूसरा जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है l माता की महिमा गुडगान और जय करे के साथ माता द्वारा बनाई गई खिचड़ी भगवान जगन्नाथ जी को भोग लगा कर भक्त जनो मे वितरण किया l तथा भक्त राहगीरों ने बड़े चाव से महा प्रसाद का स्वाद चखा और अपने घर परिवार मे ले गये तथा संचालन राकेश कुमार गुप्ता अंत में धन्यावाद अमन गुप्ता ने किया मुख्य रूप से उपस्थित अजय कुमार बाबा जी, आदि लोग उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts